फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   26 roads including Chandigarh-Manali NH due to heavy rain But the wheels stopped, apple plucking and pea sowing were also affected.

तेज बारिश से चंडीगढ़-मनाली एनएच समेत 26 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये, सेब तुड़ान और मटर की बिजाई भी प्रभावित

Wed, 25 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
26 roads including Chandigarh-Manali NH due to heavy rain But the wheels stopped, apple plucking and pea sowing were also affected.
सरकाघाट-रिस्सा-खरौट सड़क छिम्बाबहल के पास अवरूद्ध - फोटो : Mandi
मंडी/गोहर। जिले में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। चंडीगढ़-मनाली एनएच समेत 26 सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण वाहनों के पहिये थमे रहे। मंगलवार रात करीब एक बजे सात मील के पास भूस्खलन के कारण एनएच बंद हो गया जो बुधवार दोपहर एक बजे खुला। वैकल्पिक मार्ग वाया बजौर से वाहनों की आवाजाही चलती रही। जाम की वजह इस मार्ग पर भी लोगों ने दिक्कत झेली। रोजमर्रा उत्पादों अखबार, दूध, ब्रेड अंडे और सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हुई। एचआरटीसी की करीब छह बसें रास्तों में फंसी रहीं। लंबे जाम लगने से यात्रियों को दिक्कत हुई। वहीं, तेज बारिश के कारण सेब का तुड़ान और मटर की बिजाई भी ठप पड़ गई है। जिससे किसानों-बागवानों में मायूसी छा गई है। कई स्थानों पर तारों के टूटने से बिजली और पानी की सप्लाई बाधित हुई है। देर शाम तक जिला की अधिकांश सड़कों को बहाल कर दिया गया है। सबसे अधिक सराज क्षेत्र की बीस सड़कें बंद रही। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि अधिकांश मार्गों को बहाल कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लेबर और मशीनरी तैनात है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर यातायात रहा बाधित
मंडी से सराची, मझोल, गरवासड़ा, नलहोग, कोटमोरस, बल्ह-टिक्कर व कुल्लू के अलावा लंबाथाच-शीलहिबागी-कलहनी, थाच-बागी, छुआ बाई-नदेहल-पन्देहल, शैटाधार-बजेहल, भाटकीधार-ख़बलेच, कडोंन-हेलीपैड-बाणाधार, चेड्डाखड्ड-दारन-करदान, सौलिखड़-मठ्याना, गागन-डिभाथाच-गागण-बल्हिधार बंद रहे। चैल-जंजैहली-बखलवार, जरोल-जुगांध, घुमराला-चाकुधार वाया भ्राड, घुमराला-जुगांध, जरोल-धनेर सड़क पर ल्हासे गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

मंडियों में वीरवार को सेब कम आने की संभावना
मंडी। भारी बारिश के कारण जिला में सेब तुड़ान का काम थम गया है। बारिश के चलते बागवान बगीचों में सेब नहीं तोड़ पा रहे हैं। वीरवार को सराज और करसोग की मंडियों में सेब की आमद में भारी गिरावट आने की संभावना है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते कई क्षेत्रों में सड़कें भी बंद हो गई हैं, जिससे सेब की परिवहन सेवा प्रभावित हुई है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण सेब सीजन प्रभावित हुआ है। बागवान बगीचों में स्प्रे भी नहीं कर पा रहे हैं। बागवान मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सेब उत्पादक बीके ठाकुर ने बताया कि बारिश के कारण सेब सीजन प्रभावित हुआ है। सेब तुड़ान न होने से मंडी में वीरवार से सेब की आमद घट सकती है। वहीं मटर की बिजाई भी बारिश के कारण ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed