{"_id":"6a23f3dcba63929ca201ad1b","slug":"26-newly-elected-panchayat-samiti-members-took-oath-mandi-news-c-90-1-mnd1001-199535-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत समिति के नवनिर्वाचित 26 सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत समिति के नवनिर्वाचित 26 सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विकास खंड सदर के भ्यूली स्थित सभागार में पंचायत समिति (बीडीसी) सदर मंडी के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) सदर रुपिंदर कौर ने सभी 26 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में सदर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर रुपिंदर कौर ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज प्रतिनिधियों की ग्रामीण विकास को गति देने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदर मंडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशासन की ओर से सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल, जनहितकारी और विकासोन्मुख कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गईं।