फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिजली कनेक्शन न देने पर उखड़े व्यापारी

बिजली कनेक्शन न देने पर उखड़े व्यापारी

Sun, 21 Apr 2019 09:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन न देने पर उखड़े व्यापारी
सुंदरनगर (मंडी)। व्यापार मंडल बीबीएमबी कॉलोनी की कार्यकारिणी की बैठक सुंदरनगर में हुई। इसमें व्यापारी वर्ग की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्ताव पारित कर कालोनी क्षेत्र में कार्य करने वाले दुकानदारों को जो पिछले लंबे समय से कारोबार कर रहे हैं और जिन्हें रजिस्टर्ड नंबर अलाट किया गया है, को बीबीएमबी की ओर से बिजली के कनेक्शन न देने पर रोष जताया गया। आरोप लगाया गया कि स्थानीय नेताओं और व्यापार मंडल के उदासीन रवैये के चलते न तो बीबीएमबी और न ही हिमाचल सरकार उन्हें बिजली कनेक्शन दे रहे हैं। इसके चलते दुकानदार दिनभर गर्मी और सर्दी में बिजली के बिना व्यवसाय करने को मजबूर हैं। बैठक में कॉलोनी क्षेत्र में लावारिस मवेशियों की बढ़ती तादाद पर भी चिंता व्यक्त की गई और इनसे निजात दिलाने के बीबीएमबी प्रबंधन से मांग की गई। इसके साथ ही कॉलोनी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालयों की समय-समय पर सफाई करवाने की भी मांग की गई। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान संजय कुमार, महासचिव नरेश बेदी, कोषाध्यक्ष अरविंद डोगरा, सह सचिव सौरभ अनेजा, सचिव अश्वनी हांडा, प्रचार सचिव मुनीष सिक्का, लेखाकार पाल प्रमोद गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य केवल कृष्ण, राजन हीरा, उमेश सैनी, प्रवीन जैन, निर्मल वर्मा, विमल शर्मा, मुरारी डोगरा, नीटू, अवदेश महाजन, संजय सैनी, अशोक अनेजा, मदन लाल, विनोद डोगरा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed