फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   साहब, पति की गोलीकांड में मौत अब कैसे चलाऊं अपना परिवार

साहब, पति की गोलीकांड में मौत अब कैसे चलाऊं अपना परिवार

Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
साहब, पति की गोलीकांड में मौत अब कैसे चलाऊं अपना परिवार
नेरचौक (मंडी)। साहब, पति की गोलीकांड में मौत हो गई, अब मैं अपने परिवार को कैसे पालूं? न तो मेरे पास रहने को घर है और न ही परिवार चलाने के लिए पैसा। यह बात बल्ह क्षेत्र के गागल में आयोजित जनमंच में मंत्री वीरेंद्र कंवर से प्रभावित महिला सत्य देवी ने कही। परिवार लडभड़ोल का रहने वाला है, जोकि गलमा में किराये के भवन में रहता है। जनमंच के दौरान महिला के परिवार में उनकी बेटी कंचन (24), दिव्या (23), शशि (19) और लक्ष्य (13) बेटा भी साथ आया हुआ था। मंत्री ने प्रशासन से पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में परिवार को फौरी तौर पर 5000 रुपये राशि दी है। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों से पूछा कि परिवार को 8,12,500 रुपये की राशि सरकार की तरफ से मिलनी थी, वह उन्हें अभी तक क्यों नहीं मिली। इस पर उन्होंने एसडीएम बल्ह से जवाबदेही मांगी और जल्द ही परिवार को वह राशि देने के आदेश दिए। इससे पहले ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रात: 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल के परिसर में जनमंच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनमंच में कुल 13 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निदान किया गया। जनमंच में लोगों ने पानी, बिजली, सड़क आदि से संबंधित कई समस्याएं मंत्री के सामने बताईं। इस पर मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और बची हुई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के आदेश दिए। कार्यक्रम में करीब 2400 लोगों ने भाग लिया। इनमें बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैहना, चंडयाल, भडयाल, सकरोहा, कुम्मी, खांदला, नलसर, गोडागागल, लोहारा, कैहड़, बडसु, चलाह और दौहंदी के लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 10 पात्र परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हे वितरित किए गए।
विज्ञापन

....
जनमंच में निपटाए 218 मामले
जनमंच कार्यक्रम में कुल 218 समस्याओं का निपटारा किया गया। इनमें 45 शिकायतें और 177 मांगें जनमंच से पूर्व की अवधि में प्राप्त हुई थीं। जबकि 23 समस्याएं और 86 मांगें जनमंच दिवस पर मिलीं। सभी 68 समस्याओं और 150 मांगों का निपटारा कर दिया गया और शेष मांगों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे के निर्देश के साथ सौंपा गया। एसडीएम बल्ह धर्मेश रामोत्रा ने प्री जनमंच अवधि में संबंधित पंचायतों में किए गए कार्यों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

...
योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का किया प्रयास : उपायुक्त
कार्यक्रम में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने अवगत करवाया कि प्री जनमंच अवधि में संबंधित 13 पंचायतों में पात्र लोगों को गृहिणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बुढ़ापा, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, जनधन योजना, बेटी है अनमोल, डिजीटल राशन कार्ड, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व टीकाकरण, हर घर में शौचालय इत्यादि योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना तय किया गया है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और स्वच्छता शिविर लगाए गए। अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जनमंच की कार्रवाई का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed