फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ततापाणी में बैठेंगे तहसीलदार ततापाणी में हर सोमवार

ततापाणी में बैठेंगे तहसीलदार ततापाणी में हर सोमवार

Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ततापाणी में बैठेंगे तहसीलदार ततापाणी में हर सोमवार
करसोग (मंडी)। तत्तापानी में जुलाई 2018 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की ओर से की गई घोषणा पर काम शुरू हो गया है। तत्तापानी में राजस्व कार्य को निपटाने के लिए की गई घोषणा को अमलीजामा पहना दिया गया है। अब यहां प्रत्येक सोमवार को तहसीलदार राजस्व कार्य को निपटाने के लिए बैठेंगे। इस सप्ताह के कैंप का शुभारंभ करसोग के विधायक हीरालाल ने किया। इसमें पहले तहसीलदार के रूप में संजीत शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब 18 पंचायतों के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अपना समय व धन का खर्च करके करसोग नहीं पहुंचना पड़ेगा। इससे करीब 35 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उपमंडल करसोग में तहसील कार्यालय तथा पांगणा में उपतहसील कार्यालय चल रहा है। तत्तापानी में हर सोमवार को लगने वाले कैंप से लोगों को आने वाले समय में उपतहसील का दर्जा मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed