फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में करसोग स्कूल रहा प्रथम

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में करसोग स्कूल रहा प्रथम

Fri, 05 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में करसोग स्कूल रहा प्रथम
करसोग (मंडी)। करसोग निर्वाचन विभाग के सौजन्य से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राजकीय महाविद्यालय करसोग में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले संवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग ने प्रथम स्थान, जबकि दूसरे संवर्ग में महिला मंडल दच्छैण ने प्रथम स्थान और महिला मंडल पुनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे संवर्ग के लिए राजकीय महाविद्यालय करसोग की ड्रामाटिक क्लब की टीम ने प्रथम और एनसीसी की टीम द्वितीय रही। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भविष्य के मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करके अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में दर्ज करके उन्हें लोकतंत्र की मुख्य धारा में लाना है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अपूर्व देवगन ने राजकीय महाविद्यालय करसोग में नुक्कड़ नाटक में भाग ले रही 9 टीमों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय करसोग की प्रधानाचार्य डॉ. दीपा शर्मा, ग्राम पंचायत सानणा की प्रधान कली चौहान, निर्वाचक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलभूषण, केंद्रीय छात्र संघ की प्रधान कुमारी सुजाता, प्रवक्ता पूर्ण चंद, निर्वाचन कानूनगो बलवंत चौहान, देवराज, गुलाब भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed