{"_id":"5bad100b867a557fed5e9d2e","slug":"21538068491-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में महिलाएं जगा रही स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में महिलाएं जगा रही स्वच्छता की अलख
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वच्छता ही सेवा है..., देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का व्यापक असर मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में देखने को मिल रहा है। अभियान को शिखर तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सैकड़ाें महिलाओं ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं।
दो अक्तूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक इस विशेष अभियान में 17 समूह केंद्रों के करीब 200 महिला सदस्यों की ओर से नगर परिषद के सात वार्डों को साफ सुथरा कर करीब छह हजार की आबादी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में परिषद के सफाई कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर शहरवासियों को स्वच्छता का महत्व बताएंगे। अभियान के पहले दिन समूह सहायता केंद्रों की महिलाओं ने वार्ड एक और चार में बिखरी गंदगी को हटा कर वार्ड वासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की सीओ प्रोमिला देवी ने स्वयं लोगों को अपने घर और आस पास की जगह को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह केंद्रों की महिला पूजा, लता, सुमन सूद, रिता, भारती, मंजु, छवी, अर्पिता, मंजिता, दिपा, अंजना, निरजा, नीरा, किरण, रीता, रजनी, प्रेमलता, आशा वालिया, सुमन लता, गीता देवी, शशी वालिया, नगर परिषद की मनोनीत पार्षद निरजा, कनिष्ठ अभियंता शशि भूषण, वार्ड चार के पार्षद रमेश भाटिया, सफाई निरीक्षक रविकांत शर्मा ने खुले में बिखरी गंदगी को ठिकाने लगाया।
विज्ञापन
000