फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंडोह टकोली फोरलेन बाइपास की पहली सुरंग का काम शुरू

पंडोह टकोली फोरलेन बाइपास की पहली सुरंग का काम शुरू

Thu, 19 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंडोह टकोली फोरलेन बाइपास की पहली सुरंग का काम शुरू
नगवाईं/पंडोह(मंडी)। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन में पंडोह टकोली बाईपास के निर्माण में पहली सुरंग का कार्य आरंभ हो गया है। बाईपास में 4 सुरंगें बनेंगी। पहली सुरंग के साथ ही दूसरी सुरंग भी निकलेगी। दोनों सुरंगों की लंबाई करीबन 2.2 किमी होगी जबकि दो अन्य सुरंगों की लंबाई 1.8 किमी तक होगी। बाईपास में सुरंगों के निर्माण के लिए तीस माह का समय दिया गया है। जिसके तहत काम किया जा रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर बाला कृष्णन ने बताया कि इस काम के लिए 4 बूमर मशीनें तैनात कर दी हैं। चारो सुरंग पोर्टल पर काम करेंगी। इस मौके पर बाला कृष्णन, देवेश राय, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि चंडीगढ़-मनाली एनएच का दूसरे चरण का का काम भी शुरू हो गया है। इससे पहले कीरतपुर से नेरचौक फोरलेन का कार्य भी प्रगति पर है। इससे चंडीगढ़ की जहां दूरी कम होगी। वहीं मनाली पहुंचने के लिए करीब दो घंटे का सफर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed