फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   202 roads including NH are closed in Mandi

Mandi News: मंडी में एनएच समेत 202 सड़कें बंद

Sun, 17 Aug 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
202 roads including NH are closed in Mandi
पंडोह के समीप डयोड में एनएच पर फंसा ट्रक। संवाद
मंडी। मंडी जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के बाद सड़क, बिजली और जल आपूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक एनएच समेत एक एनएच समेत 202 सड़कें और 385 ट्रांसफॉर्मर बंद हैं। कुल 44 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली एनएच मंडी-कुल्लू के बीच जगह-जगह बाधित है। सात एमडीआर और 194 ग्रामीण सड़कें प्रभावित हैं। मंडी दो डिवीजन में 8, पधर में 17, सुंदरनगर में 3, गोहर में तीन, नेरचौक में 1, सराज में 66, करसोग में 25, थलौट में 62, जोगिंद्रनगर में 4 और धर्मपुर डिवीजन में 14 सड़कें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में कुल 385 ट्रांसफॉर्मर बंद हैं। जिला प्रशासन ने सड़क बहाली के लिए जेसीबी, पोकलेन और अन्य मशीनरी तैनात की है। बिजली व पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए विभागीय टीमें भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़कें बहाल करने के लिए 112 जेसीबी मशीनरी लगाई गई है। टीमें फील्ड में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed