फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मां शिकारी के मंदिर और मूर्तियों पर नहीं टिकती बर्फ

मां शिकारी के मंदिर और मूर्तियों पर नहीं टिकती बर्फ

Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
मां शिकारी के मंदिर और मूर्तियों पर नहीं टिकती बर्फ
मंडी। देवभूमि के कई मंदिर आज भी कई रहस्यों से भरे पड़े हैं। इन मंदिरों से जुड़ी देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। हालांकि, इसके वैज्ञानिक पहलू भी हैं लेकिन देव आस्था इन वैज्ञानिक पहलुओं पर हावी रहती है। ऐसे ही मंदिरों में सराज घाटी की शिकारी देवी मां का मंदिर भी एक है। सर्दियों के मौसम में यहां पर छह से सात फीट तक बर्फ गिरती है लेकिन यह भारी बर्फ भी माता के छत रहित मंदिर की मूर्तियों पर नहीं टिक पाती है और न ही इस मंदिर के ऊपर छत टिक पाती है। मान्यता है कि यहां पर आने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। माता का यह स्थान सराज क्षेत्र में ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मां शिकारी मंदिर के पुजारी काहन सिंह ने कहा कि मूर्तियों पर बर्फ नहीं जमती। इसे दैवीय चमत्कार के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन

क्यों नहीं है मंदिर की छत
शिकारी माता का यह मंदिर मंडी में एकमात्र एक ऐसा मंदिर है, जिसकी छत नहीं है। यहां पर देवी खुले आसमान के नीचे प्रतिष्ठित है। मंदिर में केवल दीवारों पर ही मूर्तियां स्थापित हैं। ऐसी मान्यता है कि देव छत डालकर मंदिर के भीतर रहना पसंद नहीं करतीं। देव आस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि कई बार मंदिर में छत डालने की कोशिश की गई लेकिन माता के अनुसार आज्ञा नहीं दी गई है। माता की प्रतिमाएं पत्थरों की एक मचान पर हैं स्थापित
विज्ञापन

शिकारी देवी की प्रतिमाएं पत्थरों की एक मचान पर स्थापित हैं। शिकारी माता को योगिनी माता भी कहा जाता है। माता की नवदुर्गा मूर्ति, चामुंडा, कमरूनाग और परशुराम की मूर्तियां भी यहां पर स्थापित की गई हैं। नवरात्रों में यहां पर विशेष मेले लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ मंदिर का निर्माण
मान्यता है कि मार्कंडेय ऋषि ने यहां सालों तक तपस्या की थी और उनकी तपस्या से खुश होकर यहां मां दुर्गा शक्ति रूप में स्थापित हुईं। कुछ समय के बाद पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान मंदिर का निर्माण किया। पांडवों ने यहां तपस्या कर मां दुर्गा को प्रसन्न किया और पांडवों को कौरवों के खिलाफ युद्ध में जीत का आशीर्वाद दिया।

यहां से होते हैं कई पर्वत मालाओं के दीदार
शिकारी माता का यह मंदिर ग्यारह हजार फीट ऊंचाई पर स्थित एक पहाड़ी पर है। इस पहाड़ी पर स्थित मंदिर से शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पिति की पर्वत मालाएं नजर आती हैं। रास्ते में एकांत वातावरण और देवदार के जंगल मन को बरबस मोह लेते हैं। इस स्थान पर मई से सितंबर के बीच जाना उचित नहीं रहता है क्योंकि इन महीनों यह क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed