{"_id":"5bc76ff3bdec2269556a93d7","slug":"201539796979-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक वाटिका में मिलीं सीता, हनुमान ने लंका में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक वाटिका में मिलीं सीता, हनुमान ने लंका में लगाई आग
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटली (मंडी)। किसान भवन कोटली में जारी रामलीला नाटक मंचन की सातवीं संध्या में राम और सुग्रीव मैत्री के दृश्य दिखाए गए। सीता की तलाश में जंगलों में भटकते हुए राम, लक्ष्मण किकिन्धा पर्वत पहुंचते हैं। यहां उनकी भेंट हनुमान, सुग्रीव से होती है। श्रीराम बाली को मार कर सुग्रीव को उसके आतंक से निजात दिलाते हैं। इस उपकार के बदले सुग्रीव अपनी वानर सेना को हनुमान सहित सीता की तलाश में भेजते हैं।
आखिर में हनुमान सीता को अशोक वाटिका में खोज निकालते हैं। साथ ही सारी वाटिका को उजाड़कर रावण के पुत्र अक्षय कुमार को मार देते हैं। इस पर क्रोधित होकर रावण मेघनाद को भेजता है। मेघनाद हनुमान को बंदी बनाकर रावण के पास ले आता है। रावण हनुमान की पूंछ पर आग लगा देता है। हनुमान आग से लंका को जला देते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हंस राज ने अपनी ओर से रामलीला कमेटी को 5000 रुपये की नकद राशि दी।