फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में मंडी शहर में प्रदर्शन

बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में मंडी शहर में प्रदर्शन

Mon, 01 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में मंडी शहर में प्रदर्शन
मंडी। बल्ह में प्रस्तावित इंटरनेशनल हवाई अड्डे के विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। सेरी मंच से रैली निकालते हुए एडीएम के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर चल रही कवायद पर विराम लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार प्रस्तावित हवाई अड्डे और रनवे के लिए सूबे की सबसे उपजाऊ जमीन का बलिदान कर रही है। बल्ह को मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है। यहां की जमीन काफी उपजाऊ है। नकदी फसलें उगाई जा रही हैं जिससे क्षेत्र केकिसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। टमाटर उत्पादन में सोलन जिले के बाद हिमाचल में दूसरा नंबर बल्ह (मंडी) का है। अगर यहां हवाई अड्डा बना तो हजारों लोग बेरोजगार और भूमि विहीन हो जाएंगे। इसकी भरपाई कोई भी सरकार नहीं कर सकती। इस दौरान बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद सोनी, सचिव नंदलाल वर्मा, प्रेम दास चौधरी, प्रकाश चंद, जयराम सैणी, पूर्ण चंद सैणी, भवानी सिंह, शिव लाल, नईम अख्तर, सुमन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


2000 परिवार होंगे प्रभावित
हवाई अड्डे के कारण क्षेत्र के करीब 2000 परिवार प्रभावित होंगे। इन परिवारों की आबादी 10000 से अधिक है। करीब 2000 प्रवासी मजदूर यहां रोजगार कर रहे हैं। रोजगार के अभाव में स्थानीय पढ़ा लिखा नौजवान नकदी फसलेें उगाकर अपना परिवार पाल रहा है। यहां डेयरी, रेशम उत्पादन, भेड़-बकरी और मुर्गी पालन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

...
किसानों का विरोध हमेशा लाया है रंग
लोगों का कहना है कि किसानों का विरोध हमेशा रंग लाया है। पहले भी यहां झील बनाना प्रस्तावित था। विरोध के बाद ही यह झील सुंदरनगर में बनी। अगर यहां झील बनती तो पूरा इलाका तबाह हो जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
उठाया सवाल, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बना रहे हवाईअड्डा
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इसी साल 13 अगस्त को इस प्रस्तावित हवाई पट्टी का करीब 80 फीसदी क्षेत्र पानी की चपेट में था। यह क्षेत्र सरकार की ओर से फ्लड प्रोन एरिया भी घोषित किया गया है। लोहारी खड्ड, कन्सा खड्ड और सुकेती खड्ड से यह प्रस्तावित अड्डा घिरा हुआ है।

....
3500 बीघ आएगी चपेट में
प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए 11 गांव की 3500 बीघा जमीन अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित है। इसमें 3040 बीघा निजी जमीन है और 460 बीघा सरकारी भूमि है। सरकारी भूमि में एकमात्र खेल का मैदान कंसा चौक (नेरचौक नगर परिषद) में है, यह खेल का मैदान बल्ह विधानसभा क्षेत्र और नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए एकमात्र खेल का मैदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed