फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मैगल में दलदल में फिसल गई बस, 40 यात्री बाल-बाल बचे

मैगल में दलदल में फिसल गई बस, 40 यात्री बाल-बाल बचे

Wed, 26 Sep 2018 09:34 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
मैगल में दलदल में फिसल गई बस, 40 यात्री बाल-बाल बचे

मंडी/पधर/नगवाईं। बरसात थमने के बाद मंगलवार को खिली धूप में भी प्रकृति का कहर जारी रहा। सड़कों पर फिसलन और भूस्खलन की घटनाओं से लोग दहशत में रहे। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट में मैगल में गिरे ल्हासे के दलदल के बीच निगम की बस स्किड हो गई और सड़क से बाहर जा उतरी। बस में सवार करीब चालीस यात्री बाल बाल बचे। जान को बचाने के लिए आनन फानन में बस से नीचे उतरे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चालक की होशियारी से एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। इस दौरान करीब एक घंटा हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में जेसीबी और क्रेन के माध्यम से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब दस बजे हाईवे यातायात के लिए बहाल हुआ। घटना के दौरान नेशनल हाईवे की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान दुग्ध विक्रेताओं के साथ-साथ आम यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं धर्मपुर, गोहर और सराज में मकान और गोशालाएं भूस्खलन की चपेट में आकर ध्वस्त हुई हैं। लूणापानी में भूस्खलन के कारण एक मकान, वर्कशॉप और गैराज को नुकसान हुआ है। करीब आठ गाड़ियां मलबे में दब चुकी हैं।
विज्ञापन

...
ब्यास का पानी उतरा, कुल्लू की तरफ यातायात बहाल
तीन दिन तक डराने वाली ब्यास में पानी का उफान कुछ शांत हुआ है। मंगलवार सुबह मनाली एनएच पर दवाड़ा में पानी सड़क से नीचे चला गया लेकिन भारी सिल्ट के कारण सुबह 11 बजे तक ही यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका है। जोगणी मंदिर के पास भूस्खलन से बंद मार्ग को सोमवार रात को ही खोल दिया गया था। पंडोह डैम से भी फ्लशिंग जारी है। जबकि लारजी में सिल्ट जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed