{"_id":"5b5899604f1c1b4d748b6ebb","slug":"201532533088-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में भेजें लेखा परीक्षा पैरों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में भेजें लेखा परीक्षा पैरों की जानकारी
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रमुखों से मांगी लेखा परीक्षा पैरों की रिपोर्ट
उपनिदेशक ने दिए निर्देश, दो दिन के भीतर सौंपे दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। उच्च शिक्षा विभाग मंडी ने जिले के स्कूल प्रमुखों से लेखा परीक्षा पैरों की ताजा स्थिति और समायोजन रिपोर्ट दो दिन के भीतर मांगी है। स्कूलों को विशेष संवाहक के माध्यम से लेखा परीक्षा की तीन प्रतिलिपियां भेजनी होगी। यदि तय समय में जानकारी नहीं भेजी जाती है तो स्कूल प्रबंधन पर विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने कहा कि जिला मंडी के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों/मुख्याध्यापकों को सूचित किया है कि महालेखाकार कार्यालय के अंकेक्षण निधि द्वारा पाठशालाओं का अंकेक्षण करने के उपरांत लगाए गए लेखा परीक्षा पैरों के संबंध में 8 अगस्त को निदेशालय में पूर्व तदर्थ समिति की बैठक बुलाई गई है। इसलिए समस्त प्रधानाचार्य/ मुख्याध्यापक अपने-अपने कार्यालय के लेखा परीक्षा पैरों की ताजा स्थिति एवं समायोजन रिपोर्ट को दो दिनों के भीतर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक की ओर से उचित कार्रवाई न की गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अनुभाग अधिकारी हरीश कुमार के फोन नंबर 94594-15807 एवं वरिष्ठ सहायक संजय कुमार के फोन नंबर 94184-49796 से संपर्क कर सकते हैं।