फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   खुशखबरी: दसवीं पास युवा अब अल्प अवधी के व्यवसायिक कोर्स से बनेंगे दक्ष

खुशखबरी: दसवीं पास युवा अब अल्प अवधी के व्यवसायिक कोर्स से बनेंगे दक्ष

Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: दसवीं पास युवा अब अल्प अवधी के व्यवसायिक कोर्स से बनेंगे दक्ष
दसवीं पास युवाओं को व्यवसायिक कोर्स का मौका
विज्ञापन

बगस्याड़ आईटीआई में सात नए शार्ट टर्म कोर्स होंगे शुरू
तीन से लेकर छह माह तक होगा प्रशिक्षण का समय
09 अप्रैल तक आईटीआई में कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
जंजैहली (मंडी)। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के कम पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। आईटीआई बगस्याड़ में अब दसवीं पास युवा शार्ट टर्म प्रोफेशनल कोर्स करके स्वरोजगार पा सकता है। यहां सात ऐसे ही अल्प अवधि के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। बेहद कम फीस में यह तीन से छह माह तक के कोर्स किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बेरोजगार अपना व्यवसाय भी खोल सकते हैं। इसके लिए युवा आवेदन नौ अप्रैल तक बगस्याड़ आईटीआई में कर सकते हैं। गौरतलब है कि बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनने बनाने के लिए यह कोर्स चलाए जा रहे हैं। मैट्रिक पास युवाओं के लिए सिराज घाटी में यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जिसमें युवा 3 से 6 माह की अवधि में इन कोर्सों से माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
यह होंगे कोर्स
बगस्याड़ आईटीआई में एससीवीटी के तहत चलाए जा रहे इन कोर्सों में बेसिंग पलंबिंग टेक्रिस, बेसिक ट्रेनिंग इन ऑटो कार्ड (सिविल), बेसिक कोर्स इन गार्मेंट स्टिचिंग, बेसिक कोर्स ऑन ऑफिस आटोमश्ेान, बेसिक कोर्स इन डोमेस्टिक इलेक्ट्रिशियन, बेसिक कोर्स ऑफ फेब्रिकेशन टेकनिक्स और बेसिक कोर्स इन एम्ब्रायडरी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस तरह होगी फीस
आईटीआई बगस्याड़ के प्रधानाचार्य नरोतम राम राव ने इन शार्ट टर्म कोर्सों के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि पहले तीन कोर्सों के लिए प्रति 300 घंटों के लिए 6 सौ रुपये और बाकी के 3 कोर्सों के लिए प्रति 150 घंटा 6 सौ रुपये फीस सुनिश्चित की गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सिराज घाटी के बेरोजगार युवा इन कोर्स से अनुभव प्राप्त कर अपना व्यवसाय आसानी से चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिराज घाटी में लोग बेहद गरीब हैं और मुख्यमंत्री ने इन गरीब युवाओं को स्वावलंबी बनाने लिए बगस्याड़ आईटीआई में चलाने की अनुमति प्रदान कर क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इन कोर्सों के लिए आवेदन 9 अप्रैल शाम 5 बजे तक इच्छुक आवेदक बगस्याड़ आईटीआई में कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed