{"_id":"66362368040e988c3b01b13b","slug":"20-samples-of-spices-filled-in-the-market-sent-out-of-the-state-for-testing-mandi-news-c-90-1-ssml1045-125623-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में मसालों के 20 सैंपल भरे, जांच के लिए प्रदेश से बाहर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में मसालों के 20 सैंपल भरे, जांच के लिए प्रदेश से बाहर भेजे
Sun, 05 May 2024 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 05 May 2024 08:29 AM IST
विज्ञापन
मंडी जिले में मसालों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से सैंपल भरते हुए विभागीय अधिकारी। स्त्रोत - विभ
मंडी। विदेश में जांच के दौरान भारतीय मसाले को लेकर हुए खुलासे के बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में विभाग ने जिले के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से एहतियातन विभिन्न मसालों करीब 20 सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए हिमाचल से बाहर स्थित अलग-अलग लैब में भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न मसाला मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का निरीक्षण कर हल्दी, सौंफ, गर्म मसाला, धनिया पाउडर, मीट मसाला और चना मसाला समेत अन्य मसालों के सैंपल भरे हैं। जांच रिपोर्ट में यदि सैंपल असुरक्षित पाए जाते हैं तो बाजार से माल वापस मंगवाया जाएगा। इसी के साथ केस भी दायर होगा।
बता दें कि विदेश में जांच के दौरान भारतीय मसालों में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल एथिलीन ऑक्साइड पाया गया है। इस केमिकल के लगातार सेवन से कैंसर होने की आशंका रहती है। इसी के साथ खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने सक्रियता बरतते हुए सैंपल भरने का काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विभागीय टीमों ने निरीक्षण कर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से मसालों के सैंपल भरे हैं। सैंपल भरने का यह सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित खाद्य उत्पाद मुहैया हो सके। यदि किसी व्यक्ति को खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता या अन्य किसी मसले पर संदेह हो तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है।
-एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी