{"_id":"671a5b8cd14c21d702079dd0","slug":"20-kg-wheat-is-available-on-demand-of-rs-40-mandi-news-c-90-1-mrt1064-138673-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 40 की मांग पर मिल रहा 20 किलो गेहूं बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 40 की मांग पर मिल रहा 20 किलो गेहूं बीच
Fri, 25 Oct 2024 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में गेहूं बीज लेने के लिए पहुंचे लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद
चौंतड़ा और द्रंग में मांग के अनुसार बीज न मिलने पर किसान परेशान
किसानों और विभाग के अधिकारियों के बीच बढ़ रही तकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। गेहूं की बिजाई को लेकर इन दिनों बीज की मांग बढ़ गई है। जोगिंद्रनगर कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में मांग के अनुसार बीज न पहुंचने से किसानों और विभाग के अधिकारियों के बीच तकरार बढ़ गई है।
उपमंडल के द्रंग और चौंतड़ा ब्लॉक के अधीन आने वाले लगभग 35 हजार किसानों को 1800 क्विंटल बीज उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन दोनों ही ब्लॉकों में अभी 700 क्विंटल बीज ही उपलब्ध हो पाया है। चौंतड़ा ब्लॉक के अधीन आने वाली लगभग 42 पंचायतों के 20 हजार किसानों की लगभग 3500 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई के अलावा रबी की अन्य फसलों की बिजाई अक्तूबर और नवंबर माह में की जाएगी। द्रंग ब्लॉक में विभाग ने लगभग 1400 क्विंटल बीज किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
वीरवार को चौंतड़ा और द्रंग के अधीन आने वाले कृषि विक्रय केंद्रों में बीज लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान 40 किलो के प्रति बैग की मांग कुछ किसानों ने की तो उन्हें 20 किलो तक ही बीज मिल पाया। चौंतड़ा ब्लॉक के कृषि विक्रय केंद्रों पर भीड़ के चलते किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मझवाड़ के किसान पार्थ सिंह, झमेड़ के किसान रतन, डोहग की किसान नीलम, पृथ्वी चंद, भराडू के किरणा देवी, मझारनू के अभय ने बताया कि उन्हें तत्काल बीज हासिल करने के लिए भी अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ा। किसानों का कहना है कि उन्हें 40 किलो के बीज की बोरी की मांग पर बीस किलो ही थमाया जा रहा है।
उधर, विषयवाद विशेषज्ञ कृषि चौंतड़ा बलॉक के अरुण कुमार अबरोल ने बताया कि चौंतड़ा ब्लॉक में इस बार 1200 क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय करने का लक्ष्य रखा है। 300 क्विंटल बीज उपलब्ध करवा दिया है। प्रतिदिन 80 से 100 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। द्रंग ब्लॉक के विषयवाद विशेषज्ञ कृषि पधर सोनम कुमारी ने बताया कि पधर ब्लॉक में इस बार 1400 क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय करने का लक्ष्य रखा गया है।