{"_id":"6a94788861bf733aeb072e6f","slug":"20-employees-worked-steadfastly-in-the-forest-to-restore-electricity-to-the-seraj-valley-mandi-news-c-399-1-sml1031-517755-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 20 कर्मचारियों ने जंगल में डटकर बहाल की सराज घाटी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 20 कर्मचारियों ने जंगल में डटकर बहाल की सराज घाटी की बिजली
विज्ञापन
सराज घाटी के बगस्याड में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाईनों की मरम्मत में जुटे विद्यु
12 घंटे की मेहनत के बाद सराज घाटी में बहाल हुई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। भारी बारिश और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच बिजली बोर्ड कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत आखिरकार रंग लाई। बगस्याड के समीप 33 केवी गोहर-थुनाग एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से ठप हुई बिजली आपूर्ति रविवार शाम 7:30 बजे पूरी तरह बहाल कर दी गई।
पेड़ गिरने से करीब 500 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते विद्युत उपमंडल जंजैहली समेत पूरी सराज घाटी अंधेरे में डूब गई थी। दुर्गम और घने जंगल वाले क्षेत्र में विद्युत बोर्ड की टीम ने सुबह सात बजे से ही बहाली कार्य शुरू कर दिया। विद्युत मंडल गोहर के अधिशासी अभियंता सुमित चौहान की अगुवाई में करीब 20 कर्मचारी दिनभर बारिश के बीच मरम्मत कार्य में जुटे रहे। करीब 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शाम 7:30 बजे लाइन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
अधिशासी अभियंता सुमित चौहान ने बताया कि घने जंगल और लगातार बारिश के कारण बहाली कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। टीम के अथक प्रयासों से सराज घाटी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली बहाल होने पर स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों की तत्परता और जज्बे की सराहना की।