{"_id":"5bd9e8c1bdec226944240802","slug":"191541007553-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे हत्यारोपी
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे हत्यारोपी
करसोग (मंडी)। गत दिनों करसोग में हुए हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेएमआईसी कोर्ट करसोग में पेश किया गया। यहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर वहां बारीकी से जांच करेगी। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस ने भूपेंद्र हत्याकांड में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया था, जबकि हत्या में संलिप्त दूसरा आरोपी रमेश (23) पुत्र राजेंद्र कुमार गांव सिंहज करसोग वारदात के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस पांच दिन तक आरोपी के घर और मनाली सहित अन्य जगहों पर उसकी तलाश करती रही। डीएसपी ने स्वयं मोर्चा संभलते हुए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिये मंगलवार को शिमला से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेएमआईसी कोर्ट करसोग में पेश किया, जहां उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस बारीकी से जांच करेगी।