फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तहसीलदार ने नवाजे तुंगल पब्लिक स्कूल के मेधावी

तहसीलदार ने नवाजे तुंगल पब्लिक स्कूल के मेधावी

Mon, 05 Feb 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने नवाजे तुंगल पब्लिक स्कूल के मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। तुंगल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में तहसीदार कोटली जसपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य संजय कटोच ने मुख्यातिथि को टोपी, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थानी, गिद्दा, पहाड़ी नाटी, नृत्य की धूम रही, जबकि नाटक में पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया और मस्ती की पाठशाला, मॉक दृश्यों का अच्छे तरीके से प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा मुख्यातिथि ने मेधावियों छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। उन्होंने तन्मय, हरीश, नीरज, संजना, साक्षी, मनीष, पर्व, विजय, अंजली, शौर्यन, श्वेता, रोहन, अनिकेत, यश पंडित, करन को पुरस्कृत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के तौर पर मुख्यातिथि और अभिभावकों ने 5100 रुपये प्रदान किए। इस समारोह में रतन चंद, लेख राज, हेम चंद, तिलक राज, भूप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed