फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नर्सें एकजुट होकर अपनी समस्याएं प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगी

नर्सें एकजुट होकर अपनी समस्याएं प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगी

Thu, 25 Jan 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
नर्सें एकजुट होकर अपनी समस्याएं प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगी
मंडी। जोनल अस्पताल में नर्सिंग एसोसिएशन का जनरल हाउस आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता अस्पताल की नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट कन्नु ठाकुर ने की। इसमें मंडी, बिलासुपर और शिमला से आई नर्सों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश में नर्सों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में मंथन किया गया। इसमें जिला अस्पताल में लंबे समय से वार्ड सिस्टर और अन्य नर्सों को पदोन्नति नहीं मिलने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी नर्सें एकजुट होकर अपनी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगी। एसोसिएशन की अध्यक्ष अरुणा ने बताया कि उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पदोन्नति का न होना है। जब से नर्सिंग में टीचिंग और नॉन टीचिंग का प्रावधान किया गया है तब से अधिकतर नर्सों को पदोन्नति और टाइम स्केल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब जब प्रदेश के मुखिया जिला मंडी से हैं तो नर्सों को उनसे कई उम्मीदें हैं। यह जनरल हाउस जिला मंडी के लिए ही आयोजित किया गया था। साथ ही इसमें अन्य जिलों से भी नर्सों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed