फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग फायर चौकी में शहीद अग्निशामकों को दी श्रद्धांजलि

करसोग फायर चौकी में शहीद अग्निशामकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Apr 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
करसोग फायर चौकी में शहीद अग्निशामकों को दी श्रद्धांजलि
करसोग (मंडी)। फायर चौकी करसोग में सोमवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर चौकी प्रभारी और पूूरा स्टाफ मौजूद रहा। फायर चौकी करसोग में आधुनिक अग्निशमन एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसको उपस्थित जनता ने सराहा। सेमिनार में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि चौकी के कर्मठ कर्मचारियों की बदौलत अब तक सात करोड़ से अधिक की संपत्ति को जलने से बचाया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं आदेशक गृहरक्षा विभाग छठी वाहिनी मंडी के आदेशानुसार फायर सर्विस सप्ताह के दौरान करसोग फायर चौकी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर फायर चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने दमकल चौकी करसोग के कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिए कि आने वाले समय में अग्नि दुर्घटना के दौरान हम सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी और सहजता से मिलजुल कर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed