फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   105 villagers examined in handheld X-ray camp

Mandi News: हैंड हेल्ड एक्स-रे शिविर में 105 ग्रामीणों की जांच

Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
105 villagers examined in handheld X-ray camp
सरकाघाट (मंडी)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुक्कू पौंटा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की सक्रिय खोज एवं शीघ्र पहचान के उद्देश्य से विशेष हैंड हेल्ड एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों अपर बरोट, लोअर बरोट और गेहरी भदरपुर गांवों को कवर किया गया।
विज्ञापन

शिविर में कुल 105 ग्रामीणों का एक्स-रे परीक्षण किया गया, जिनमें 79 महिलाएं और 26 पुरुष शामिल रहे। जांच के दौरान टीबी के संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर छह व्यक्तियों के सीबीएनएएटी परीक्षण के लिए सैंपल एकत्रित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आधुनिक पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे तकनीक के माध्यम से टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान की जा रही है। संदिग्ध मरीजों की पुष्टि होने पर उन्हें विभाग की ओर से निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed