फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Under-19 girl's sports competition begins at Nabahi Vidyalaya

Mandi News: नबाही विद्यालय में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Sun, 06 Sep 2026 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Under-19 girl's sports competition begins at Nabahi Vidyalaya
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नबाही में रविवार को शिक्षा खंड गोपालपुर प्रथम की अंडर-19 छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया व अध्यापकों ने शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 8 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोपालपुर जोन के 23 विद्यालयों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की छात्रा खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और अनुशासन से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। समारोह में विद्यालय स्टाफ, खेल प्रभारी, विभिन्न विद्यालयों के दल प्रभारी, खिलाड़ी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed