फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पहले दिन 650 युवाओं ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा

पहले दिन 650 युवाओं ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा

Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन 650 युवाओं ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा
मंडी। आईटीआई मंडी में मेगा रोजगार मेले में पहले दिन 1000 पदों की भर्ती के लिए 650 युवाओं ने भाग्य आजमाते हुए साक्षात्कार में भाग लिया। यह रोजगार मेला हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को शुरू हुए इस रोजगार मेले में एडीसी मंडी राघव शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। पहले दिन प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आई कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। जिसमें भारत और विश्व की 12 नामी कंपनियां युवाओं की विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार ले रही है।
विज्ञापन

कंपनियां आठवीं, दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास युवाओं के साथ ही युवतियों को भी रोजगार प्रदान करेंगी। 18 से 26 वर्ष के अभ्यर्थियों ने मेले में अधिक उपस्थिति दर्ज करवाई है। इस मेगा रोजगार मेले में कोपा ट्रेड होल्डर युवतियों को नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त भारत सरकार की सीटीएस स्कीम के तहत निशुल्क ट्रेनिंग के साथ कंपनी नौकरी का सुनहरा अवसर दे रही है। इस जॉब फेयर में स्थानीय कंपनियां भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएंगी। जिसमें होटल, इंडस्ट्रीज, मोटर वाहन कंपनी और फर्नीचर उत्पादक कंपनी के अधिकारियों ने मेले में शिरकत की। यह जानकारी आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सीटीएस स्कीम के तहत संचालित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी निशुल्क तकनीकी कार्य प्रशिक्षण के लिए भी युवाओं की परीक्षा करवाई। इस परीक्षा में 18 से 23 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह निशुल्क कोर्स दो साल की अवधि का होगा। जिसमें दो माह का कार्य प्रशिक्षण मारुति सुजुकी में होगा। चयनित युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ कंपनी 8400 से 11278 तक मासिक वेतन तथा मासिक स्टाइपंड देगी। दो साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एनसीवीटी की ओर से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान कंपनी सभी प्रकार के खर्च व सुविधाएं मुहैया करवाएगी। वहीं, आईटीआई मंडी प्रधानाचार्य तरुण कुमार और कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय मेगा रोजगार मेले के दौरान चयनित युवाओं को कंपनी निशुल्क प्रशिक्षण के साथ वेतन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों के लिए युवाओं ने दिए साक्षात्कार
ट्रायो इंडिया में 26, सीआईपीईटी में 19, राजश्रिया ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड में 31, वीवो इंडिया लिमिटेड में 67 वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी में 41, बीएमटी स्पीनिंग लिमिटेड बद्दी में 53, बीईएचएल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में 19, वेवको में 19, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में 182, टेली एजूकेशन प्राइवेट लिमिटेड में 41 और मारुति इंडिया लिमिटेड में 85 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed