फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   20 वर्ष बाद भी नहीं बन पाया रेस्ट हाउस

20 वर्ष बाद भी नहीं बन पाया रेस्ट हाउस

Wed, 08 Nov 2017 10:28 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
20 वर्ष बाद भी नहीं बन पाया रेस्ट हाउस
टिहरा (मंडी)। टिहरा क्षेत्र की कोट पंचायत के तहत गांव संदेहड़ा में बन रहे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निर्माण कार्य 20 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। विभाग और सरकार की उदासीनता के चलते यहां की जनता को अब तक यह सुविधा नहीं मिल सकी है। यहां की 9 पंचायतों टिहरा, तनिहार, गद्दीधार, कुन, कोट, ग्रयोह, चोलथरा, डरवाड तथा सज्याओपिपलू पंचायतों में एक भी विज्ञान गृह नहीं है। 1999 में उस समय के लोक निर्माण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विश्राम गृह का शिलान्यास किया था। उस वर्ष इसके लिए पांच लाख का बजट भी स्वीकृत हुआ था, लेकिन 20 सालों में विश्राम गृह का कार्य पूरा नहीं हो सका है। दो दशकों में कई सरकारें आई और गईं लेकिन आज तक विश्राम गृह का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यही नहीं अब तो मौके पर से शिलान्यास पट्टिका भी गायब हो चुकी है।
विज्ञापन

टिहरा से होता है हमेशा अन्याय : ग्रामीण
यहां के पंचायत प्रतिनिधियों में सुरेंद्र पठानिया, यश पठानिया, प्रभाष राणा, रमेश ठाकुर, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, यशपाल राणा, देशराज, विनोद कुमार, बलदेव सिंह, प्रकाश सिंह, अमर सिंह, सुधीर सिंह, पवन कुमार, दीप कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि टिहरा क्षेत्र के साथ हमेशा अन्याय ही होता आया है। इसे विभाग की उदासीनता कहें या सरकारों के मात्र आश्वासन जो आश्वासन ही रह जाते हैं। लोगों ने कहा कि हमने अपनी निजी जमीन देकर तथा कई पेयजल स्रोतों को भी निर्माण कार्य के चलते नष्ट होने दिया। बावजूद इसके क्षेत्रवासियों को विश्राम गृह का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में अधिशासी अभियंता धर्मपुर प्रमोद कश्यप ने कहा कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, शीघ्र ही निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed