फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   18 beneficiaries got help under Aashray Yojana

Mandi News: आश्रय योजना में 18 लाभार्थियों को मिली मदद

Sat, 10 May 2025 03:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
18 beneficiaries got help under Aashray Yojana
पधर (मंडी)। उपमंडल में जरूरतमंद लोगों के लिए प्रदेश सरकार की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना सार्थक सिद्ध हो रही है। दो साल में योजना के तहत पात्र 18 परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए लगभग 27 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को योजना के तहत आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार उपमंडल पधर में वित्त वर्ष 2023 से मार्च 2025 तक 18 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए प्रति लाभार्थी डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इनमें अनुसूचित जाति के 16 और अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का एक-एक परिवार शामिल है। तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह ने बताया कि उपमंडल पधर में दो साल में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 18 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed