{"_id":"6a60b3601d21377ad90ba4fe","slug":"174-out-of-380-seats-filled-across-five-engineering-departments-mandi-news-c-90-1-mnd1021-205940-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इंजीनियरिंग के पांच संकायों में 380 सीटों में से भरीं 174 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इंजीनियरिंग के पांच संकायों में 380 सीटों में से भरीं 174 सीटें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। जेएनजीई कॉलेज सुंदरनगर में इंजीनियरिंग के विभिन्न संकायों की कुल 380 सीटों में से जेईई और एचपी सेट के तहत दाखिला प्रक्रिया के दौरान 174 सीटें भर चुकी हैं। अब तीसरे और चौथे राउंड में शेष 206 सीटों को भरा जाएगा। इसके बाद पहली अगस्त के बाद बारहवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
जेएनजीईसी सुंदरनगर में अब तक कंप्यूटर साइंस में 41, टेक्सटाइल में 26, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 37, सिविल में 43 और मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 27 सीटों पर दाखिला हो चुका है। दाखिला लेने वाले प्रशिक्षुओं ने कॉलेज में रिपोर्ट भी कर दिया है। एचपीटीयू के दिशा-निर्देशों के अनुसार कॉलेज में पहले राउंड में 157 और दूसरे राउंड में 17 सीटें भरी गई हैं। अब तीसरे और चौथे राउंड में शेष सीटों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जेएनजीईसी सुंदरनगर के निदेशक एवं प्राचार्य राजीव खंडूजा ने बताया कि इस बार इंजीनियरिंग के पांच संकायों में 380 सीटों का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि 174 सीटों पर दाखिला होने के बाद विद्यार्थियों ने कॉलेज में रिपोर्ट कर दिया है।