{"_id":"5c6edff6bdec2208d27b2253","slug":"171550770166-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से आफत, सड़कों पर गिरे ल्हासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से आफत, सड़कों पर गिरे ल्हासे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह ल्हासे गिरने से मंडी, सुंदरनगर और सरकाघाट एचआरटीसी डिपो के करीब तीन दर्जन रूट प्रभावित हैं। इस कारण करीब 23 सरकारी बसें फंस गई हैं। निजी बसें भी फंसी हैं। देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बच्चे खराब सड़कों और मलबे के बीच बड़ी मुश्किल से स्कूलों तक पहुंचे। सराज, नाचन और बरोट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। शिकारी देवी, कमरूनाग, बरोट आदि ऊंची पहाड़ियों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। इससे बिजली, पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
....
12 किमी तक पैदल सफर : औट-लुहरी मार्ग होता रहा बंद
औट-लुहरी मार्ग दिन में भी प्रभावित रहा। जगह-जगह ल्हासे गिरने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। लोगों को 12 किमी पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इसके अलावा सराज के छतरी-गाड़ागुशैणी, माहुनाग-नलबागी, थाटा-समबलभास, थलौट-पंजाई, खौली-छतरी, गाड़ागुशैणी-घाट, थाची-डीडर, बगस्याड़- थुनाग, तांदी-थुनाग, जंजैहली-राईगढ़, बिलागाड़-मगरूगला, लंबाथाच-शिलीबागी, छतरी-जंजैहली आदि संपर्क मार्ग प्रभावित रहे। मंडी एचआरटीसी की 13, सुंदरनगर की 8 और सरकाघाट की तीन बसें जगह-जगह फंसी हैं।
...
बिजली, पानी यहां रहा प्रभावित
कई क्षेत्रों में बिजली के बार-बार जाने की दिक्कतें भी लोगों को पेश आ रही है।ं औट, सोमगाहड़, गाड़ागुशैणी, घाट, डीडर, बुंग आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है। सराज और नाचन के ऊपरी क्षेत्रों में पेयजल के पाइप जाम होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण लोग दो फीट बर्फ के बीच में दूर बावड़ियों से पानी ढोने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
.......
मार्ग किए जाएं बहाल : डीसी
डीसी ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शिकारी देवी और कमरूनाग जैसे ऊंचाई वाले धार्मिक स्थलों की तरफ न जाने की हिदायत दी जा चुकी है। व्यवस्था सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।
0000