{"_id":"5af598104f1c1bd1408b474f","slug":"171526044688-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद राजेश चौक पर शौचालय की मांग को लेकर अनशन पर बैठेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद राजेश चौक पर शौचालय की मांग को लेकर अनशन पर बैठेंगे लोग
Updated Fri, 11 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिले के ग्रामीण क्षेत्र को देश भर में स्वच्छता को लेकर प्रथम पुरस्कार मिला चुका है। बॉलीवुड के स्टार कलाकार अक्षय कुमार अपनी प्रोडक्शन के तले बनी टॉयलेट जैसी मूवी के प्रमोशनल इवेंट में मंडी की युवा प्रधान जबना को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित कर चुके हैं। उसी जिला में एक शौचालय की मांग को लेकर लोगों को सांकेतिक अनशन पर बैठना पड़ रहा है, वह भी उस चौक पर शौचालय बनाने की मांग को लेकर, जिसका नामकरण कारगिल में देश के लिए जान गंवाने वाले शहीद राजेश चौहान के नाम पर है। अरसे से शौचालय की मांग पूरी न होने पर लोगों को अब सांकेतिक धरने का एलान करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली ही सवालों में है। गोर हो कि सुंदरनगर के धनोटू स्थित शहीद राजेश चौहान चौक में सार्वजनिक शौचालय का न होना स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रश्नचिन्ह है। जिसे लेकर सामाजिक जागरण मंच सांकेतिक धरने पर बैठेगा। यह निर्णय सुंदरनगर में आयोजित बैठक में लिया गया है।
मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि आज इस तरह की सार्वजनिक महत्व की मांग को लेकर हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक होना चाहिए। मंच की ओर से बार-बार सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए मांग करने के बाद भी प्रशासन कोई कारगर कदम उठाने की स्थिति में नहीं दिख रहा है। जबकि, स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों का निर्माण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।
अहम है चौक
यह चौक एक तरफ से हर समय आने जाने वालों का एक संगम है वहीं, कारगिल में शहीद हुए राजेश चौहान के नाम पर समर्पित राष्ट्रीय महत्व का स्थल है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के लिए कुर्बान हुए शहीद राजेश चौहान को समर्पित चौक सार्वजनिक शौचालय से अब तक उपेक्षित है।
विज्ञापन
तो बैठेंगे अनशन पर
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन की ओर से इस संबंध में जल्द कार्रवाई अमल में न लाई गई तो मंच अन्य संगठनों को साथ लेकर रोष स्वरूप धनोटू चौक में सांकेतिक अनशन पर उतरेगा। बैठक में मंच के सचिव नरेश कुमार, संयोजक सुरेश कुमार, सह संयोजक जयराम, संगठन सचिव अनिल ठुकराल, नरेश ठाकुर, मनीष कुमार, प्रभ दयाल, विजय कुमार और गंगाराम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।