फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट भर्ती पर रोक हटाए सरकार

ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट भर्ती पर रोक हटाए सरकार

Wed, 03 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट भर्ती पर रोक हटाए सरकार
करसोग (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की भर्ती पर लगाई गई रोक पर सरकार की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की परीक्षा पास करने वाले युवाओं में सरकार के प्रति खासी नाराजगी है। टीएमपी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के सदस्य दीप कुमार, बोधराज, पुष्पराज, कुलवंत कुमार, पुनीत, चुन्नीलाल, ललित कुमार, सचिन, यशवंत, गगन, धीरज, कोमल, यशवंत, बलराज, अनिल का कहना है कि ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 4 जनवरी 2018 को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इसमें निष्पक्ष रूप से युवाओं के पक्ष में निर्णय लिया जाएगा तथा जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट संघर्ष समिति उम्मीद करती है कि सरकार युवाओं को उनकी मेहनत का फल देकर नए साल का एक बेहतरीन तोहफा प्रदान करेगी। संघर्ष समिति प्रशिक्षु परिचालकों के बेतुके दावों का विरोध करती है तथा उनके द्वारा ट्रांसपोर्ट मल्टीपर्पस असिस्टेंट की भर्ती पर बार-बार धांधलियों का आरोप लगाकर एचआरटीसी को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed