फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बूथ को मजबूत करने के दिए टिप्स

बूथ को मजबूत करने के दिए टिप्स

Wed, 17 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बूथ को मजबूत करने के दिए टिप्स
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा मंडल सुंदरनगर की दो दिवसीय आवासीय बैठक मंडलाध्यक्ष बरागी राम की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। पहले दिन मंडल पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रधान, महामंत्री, जिला व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। दूसरे दिन बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि एवं नगर परिषद पार्षद उपस्थित रहे। बैठक के पहले सत्र का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुटता से कार्य करने पर प्रेरित किया। जिला विस्तारक नवल नेगी ने भाजपा के इतिहास, विकास पर जानकारी दी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में भाजपा को कोई नहीं हरा पाएगा। उन्होंने बूथ को मजबूत करने के लिए वहां के नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने समापन सत्र में प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सुंदरनगर सहित मंडी की अन्य विधानसभा सीटों पर भाजपा ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है उसी तर्ज पर एकबार फिर से लोकसभा सीट भी भाजपा की झोली में डाली जाए। इस के लिए एकजुट हो जाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेश चंदेल और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नायक, मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा व हेमप्रकाश, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष परस राम व धनी राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंता डोगरा, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमरु राम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्म सिंह चौधरी, प्रदेश ओबीसी सचिव रमेश सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल व महामंत्री घनश्याम वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed