फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मैराथन में प्रवीण, तमन्ना ने मारी बाजी

मैराथन में प्रवीण, तमन्ना ने मारी बाजी

Tue, 16 Oct 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मैराथन में प्रवीण, तमन्ना ने मारी बाजी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं जिलाधीश कार्यालय के तत्वावधान से आपदा प्रबंधन पर जोगिंद्रनगर में मैराथन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम अमित मेहरा ने की। उन्होंने कहा कि जिले में प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित बचने और नुकसान को कम से कम करने के लिए जिला एवं स्थानीय प्रशासन लगातार प्रयत्नशील है। लिहाजा समाज के हर वर्ग के लोग प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित बचने के लिए प्रशासन की मुहिम के साथ चलें। जोगिंद्रनगर में आयोजित मैराथन का मुख्य उद्देश्य आमजन को आपदा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर जागरूक करना है। मंगलवार को जोगिंद्रनगर खेल मैदान से करीब 6 किलोमीटर मैराथन को एसडीएम ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसमें 300 से अधिक धावक-धाविकाओं ने शिरकत की। मैराथन में विजेता और उपविजेता को स्थानीय प्रशासन ने सम्मानित किया। पुरुष वर्ग की 6 किलोमीटर मैराथन में प्रवीण ने पहला, नागेंद्र पाल ने दूसरा तथा अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजेंद्र, यशपाल, विजय, राहुल और सोनू मैराथन के अंतिम पांच विजेता रहे। महिला वर्ग की पांच किलोमीटर मैराथन में उत्कृष्ट धाविका तमन्ना ने पहला, पूजा ने दूसरा तथा अंजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि गंगा, ज्योति, कमलेश, कुसुम और कल्पना अंतिम पांच विजेता रही। मैराथन के उपरोक्त सभी विजेताओं को एसडीएम अमित मेहरा ने स्मृति चिन्ह और नकद इनाम राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कृष्ण चंद यादव, अधीक्षक बाल कृष्ण, कानूनगो प्यार चंद, राजेश, दीना नाथ, सुनील कुमार, अंशुल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed