फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कसौली में मंडी की बेटी की हत्या पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कसौली में मंडी की बेटी की हत्या पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Wed, 02 May 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
कसौली में मंडी की बेटी की हत्या पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। कसौली में महिला अधिकारी की हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस बुधवार को सड़क पर उतरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंडी शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। चौहाटा बाजार में कांग्रेसियों ने पुलिस को चकमा देकर सीएम के गृह जिले में मुख्यमंत्री का पुतला फूंक डाला। इस दौरान नारेबाजी और छीनाझपटी से माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा। वहीं सवाल उठाए गए कि पुतले को जलाने से रोकने के लिए इसकी सुरक्षा के लिए सरकार ने इतने पुलिस जवान तैनात कर दिए। जबकि अधिकारी महिला अकेली कसौली में डटी रही और मौत का शिकार हुई। मृतक शैल बाला बलद्वाड़ा के बारी गांव की निवासी हैं।
विज्ञापन


कब क्या हुआ : सुबह ही तैनात थे पुलिस कर्मी
कसौली गोलीकांड को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए बुधवार सुबह ही दर्जनों पुलिस कर्मचारी, अधिकारी और सीआईडी की टीम कांग्रेस कार्यालय मंडी के बाहर और इर्द गिर्द पहरे पर थी। दस बजे से लेकर करीब 12:30 बजे तक पुलिस कार्यालय के बाहर खड़ी रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सीएम का पुतला नहीं फूंके जाने को लेकर पूरे प्रबंध कर लिए थे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीनने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन


शुरू हुई छीना झपटी
दो घंटे तीस मिनट के लंबे इंतजार के बाद जैसी ही कांग्रेस के लोग कार्यालय से बाहर निकले तो पुलिस और कार्यकर्ताओं में पुतले को लेकर छीना झपटी शुरू हो गई। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तुरंत कांग्रेसियों के हाथों से पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौहाटा बाजार में पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि सरकारी अधिकारी की सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी भी तैनात नहीं किया गया था, जबकि एक पुतले की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया था। इस धरने में जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, चंपा ठाकुर, चमन राही सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दिया चकमा
पुलिस को लगा कि पुतला उनके पास है। लेकिन, कांग्रेसियों का कुछ और प्लान था। पुलिस को चकमा देने के लिए कई पुतले बनाकर रखे थे। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यालय से बाहर निकले तो पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया और समझा कि अब पुतला नहीं जलेगा। लेकिन, कांग्रेस नेताओं की चालाकी को भांपने में पुलिस नाकाम रही। जैसे ही कार्यकर्ता चौहाटा से कोर्ट के पिछले हिस्से से उपायुक्त कार्यालय के लिए नारेबाजी करते हुए चले तो पुलिस भी ध्यान से भटक गई और रैली के पीछे पीछे चल दी। जबकि दूसरे रास्ते से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक अन्य पुतला लाकर जला दिया। तब तक सभी कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और एक बार फिर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed