फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भव्य शोभायात्रा से धर्मपुर नलवाड़ और देवता मेले का आगाज

भव्य शोभायात्रा से धर्मपुर नलवाड़ और देवता मेले का आगाज

Wed, 04 Apr 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा से धर्मपुर नलवाड़ और देवता मेले का आगाज
धर्मपुर (मंडी)। छह दिवसीय देवता एवं नलवाड़ मेला धर्मपुर का बुधवार को भव्य आगाज हुआ। मेले के शुभारंभ समारोह में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शीतला माता मंदिर से धर्मपुर मेला मैदान तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में देवी-देवताओं के रथों के साथ देवलुओं, बजंतरियों, कारदारों, महिला और युवक मंडलों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। डीसी ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना से मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीसी मंडी ने कहा कि हिमाचल राज्य को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां पर अनेक ऋषि-मुनियों ने तप किया है। राज्य में पूरा साल मेले एवं त्योहारों का आयोजन होता रहता है तथा मेले हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर हेली टैक्सी सेवा का भी शुभारंभ किया। जिसमें लोग 2500 रुपये से धर्मपुर से कमलाहिया किले तक का सफर कर सकेंगे। एसडीएम धर्मपुर एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष एचएस राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कहा कि मेले में पहली बार महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक संध्याओं व अन्य खेलें भी आयोजित की जाएंगी। प्रदेश युवा मोर्चा महासचिव रजत ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे तथा लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, तहसीलदार मनफूल सिंह सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed