{"_id":"5abe67d14f1c1bec618b47fc","slug":"161522427857-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 70 कलाकारों ने दिया आडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 70 कलाकारों ने दिया आडिशन
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दिन 70 कलाकारों ने दिया ऑडिशन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एक से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले लघु शिवरात्रि देव मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए शुक्रवार को 70 कलाकारों ने स्वर परीक्षा दी। अंतिम दिन के ऑडिशन के दौरान हिंदी, पहाड़ी तथा पंजाबी गीतों से खूब महफिल जमी। स्वर परीक्षा के अंतिम दिन भी जोगिंद्रनगर के राजीव गांधी कॉलेज के संगीत विभाग के प्रो. हेमराज, कन्या पाठशाला के संगीत अध्यापक प्रकाश भट्ट, बाल पाठशाला की संगीत अध्यापिका मृदुला, वेद बंटा और लोक संपर्क कार्यालय से प्रचार सहायक जसवंत सिंह ने कलाकारों की प्रतिभा को परखा। एसडीएम अमित मेहरा ने कहा कि तीन दिन तक चले ऑडिशन के उपरांत अब कलाकारों के लिए विशेष अंक तालिका तैयार करके कलाकारों को अंक दिए जाएंगे।