{"_id":"5a0497d74f1c1bd1538bbf66","slug":"161510250455-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 बसंत पार कर चुके बुजुर्गों ने लोकतंत्र के पर्व में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 बसंत पार कर चुके बुजुर्गों ने लोकतंत्र के पर्व में लिया हिस्सा
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले में मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला। पहली दफा मतदान कर रहे युवाओं के साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान में खूब रुचि दिखाई। 18 वर्ष से लेकर 115 वर्ष तक के मतदाताओं ने मतदान किया। 100 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को कुर्सियों और पालकियों से भी मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। जिले के लगभग 10 विधानसभा क्षेत्रों के हर विस क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
हर बार दिया वोट : कलावती
115 बसंत देख चुकी सरकाघाट के गैहरा पंचायत की बुजुर्ग कलावती दर्जनों दफा विस, लोकसभा और पंचायती राज चुनावों में मतदान कर चुकी हैं। कलावती कहती हैं- मताधिकार का प्रयोग हमें जरूर करना चाहिए। यह हमारा अधिकार है। जब से यह हक मिला, तब से एक दफा भी मत डालने से नहीं चूकी हूं।
मताधिकार अनमोल तोहफा : चूहड़ी देवी
नाचन विस क्षेत्र की 110 वर्षीय चूहड़ी देवी की मानें तो रियासतों के बाद आम नागरिक को मिला यह अनमोल तोहफा है। इसका इस्तेमाल हमें सजग होकर करना चाहिए। बच्चों को हर हालत में मतदान की सलाह देती हूं। अच्छे लोगों को चुनकर देश के विकास में भूमिका निभाना हर किसी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
देश के निर्माण के लिए दें सहयोग : मडयूली देवी
द्रंग विस क्षेत्र के रोपा की रहने वाली 110 वर्षीय बुजुर्ग मडयूली देवी ने कहा कि बच्चे कहते हैं तो मतदान करती हूं। अच्छा लगता है कि देश के निर्माण में हमारी भूमिका है। हम सभी को इसमें सहयोग देना चाहिए।
अच्छ नेताओं को चुनकर विधानसभा भेजें : कातकू राम
सिराज विस क्षेत्र के थाचबहल की निवासी 107 वर्षीय बुजुर्ग कातकू राम ने कहा कि सराज एक दुर्गम क्षेत्र है। यहां पर चुनाव करवाने के लिए आयोग मेहनत करता है। हमें इसका मान रखना चाहिए। अच्छे नेताओं को चुनकर विधानसभा में भेजने में हमें सहयोग देना चाहिए।
वोट न डालकर करते थे गलती : भगलानी
द्रंग विस क्षेत्र के 107 वर्षीय बुजुर्ग भगलानी कहते हैं कि पुराने जमाने में हम मत के महत्व को नहीं समझते थे। हम भी कभी लापरवाही कर देते थे। वोट नहीं डालते थे। लेकिन, आज का युवा सजग है। घर में बच्चे वोट डालने को कहते हैं। अच्छा लगता कि आज का युवा सजग है और हम देश निर्माण में सहयोग दे रहे हैं।
धर्मपुर विस क्षेत्र की बारल गांव की बीना देवी एक माह के बच्चे के साथ मत डालने पोलिंग स्टेशन पहुंची।