{"_id":"5d03d6eb8ebc3e5cb56ade1f","slug":"15605327049-mandi-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवियों व साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं व आलोचनाओं से किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवियों व साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं व आलोचनाओं से किया प्रभावित
विज्ञापन
कवियों और साहित्यकारों ने
सुंदरनगर में सजाई महफिल
गंगाराम राजी ने हास्य कविताओं से किया लोटपोट
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद सुंदरनगर की ओर से सालभर अनेक गोष्ठियां आयोजित की जाती हैं।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बांदा और फतेहपुर से आए विख्यात लेखक-आलोचकों में अजीत प्रियदर्शी, उमाशंकर परमार, प्रेमनंदन के साथ सुकेत साहित्यिक परिषद के प्रधान गंगाराम राजी, महासचिव कृष्ण चंद महादेविया, पवन चौहान, रतनलाल शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र पाल शर्मा और उत्तर प्रदेश की चर्चित महिला लेखिकाओं के साथ यहां पर खूब सभा जमी। इसमें कविता और साहित्य पर सबने अपने विचार व्यक्त किए। अनेक पुस्तकें लिख चुके उमाशंकर परमार ने अपनी ताजातरीन व्यंग्य रचनाएं भी सुनाई। परिषद के महासचिव कृष्ण चंद महादेविया ने बताया कि डॉ. गंगाराम राजी ने भी अपनी हास्य रचनाओं से सबको लोटपोट किया। अजीत और प्रेम नंदन के साथ पवन चौहान, राजेंद्र पाल, रतन लाल और सुरेंद्र मिश्रा ने माहौल को और जमाया। मशहूर कवि आलोचक प्रेम नंदन ने महादेविया की लघुकथा पुस्तक तुम्हारे लिए की सराहना की। इस मौके पर मेहमानों को परिषद की ओर से सम्मानित भी किया गया। डा. गंगा राम राजी ने बताया कि सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद सुंदरनगर शीघ्र ही राज्य स्तरीय साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।