{"_id":"5d027d60bdec226d9504faca","slug":"15604442461715-mandi-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के लिए 15 तक करें आवेदन
विज्ञापन
मंडी। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों के पंजीकरण के लिए दो दिन शेष बचे हैं। सरकारी और निजी स्कूल प्रबंधन अपने स्कूल के जमा दो और दसवीं के टॉपर का नाम और परसेंटेज 15 जून शाम पांच बजे तक mandibureau@dsl.amarujala.com पर ईमेल कर सकते हैं या फिर महाजन बाजार नजदीक एसबीआई बैंक स्थित अमर उजाला कार्यालय मंडी में व्यक्तिगत तौर पर जमा करवा सकते हैं।
पंजीकरण के लिए आवेदन स्कूल के लैटर हेड पर ही मान्य होगा। 15 जून के बाद प्रविष्टियां नहीं ली जाएंगी। प्रत्येक स्कूल दसवीं और बारहवीं से एक-एक नाम ही प्रेषित कर सकता है। प्रविष्टियों में टाप परसेंटेज के हिसाब से चयनित पचास टापर को ही अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएससी की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के टॉपर को ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम में जिला स्तर पर सम्मानित करेगा। 18 जून को यह सम्मान समारोह आईटीआई मंडी के हाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
000