{"_id":"5d027d4cbdec226d6e187ce9","slug":"156044422612-mandi-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि, अंधड़ से किसानों की नकदी फसलों को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि, अंधड़ से किसानों की नकदी फसलों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। जिले में वीरवार को अंधड़, तूूफान और ओलावृष्टि के कारण किसानों की नकदी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सैकड़ों बीघा भूमि पर लगाई गई टमाटर, भिंडी, बैंगन, घीया, फ्रासबीन सहित अन्य फसलें खराब हुई हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
गोहर, मंडी, नेरचौक, जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक नुकसान आंका जा रहा है। प्रभावित किसानों में सुंदर सिंह, दौलत राम, मुरारी लाल, प्रकाश चंद, कांशी राम, देवी राम सहित अन्य का कहना है कि प्रचंड गर्मियों में दिन रात एक कर अपने खेतों में कड़ी मेहनत की थी। ओलावृष्टि ने उनकी कमर ही तोड़ कर रख दी। किसान विष्णु ने बताया कि ओलावृष्टि से उनकी टमाटर की फसल पर दाग पड़ गए हैं और 8 बीघा भूमि पर उगाई सब्जियों पर भी असर पड़ा है। हिमाचल किसान यूनियन के राज्य महासचिव सीता राम वर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि, अंधड़ और तूफान के कारण फसलें तबाह हुई हैं। उपायुक्त मंडी व उप मंडलाधिकारी बल्ह, तहसीलदार बल्ह से मांग की है कि प्रभावितों के खेतों का आकलन करवाने के निर्देश दिए जाएं ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं।
000