फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मैराथन में तारा, शिवाली में मारी बाजी

मैराथन में तारा, शिवाली में मारी बाजी

Thu, 27 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मैराथन में तारा, शिवाली में मारी बाजी
टिहरा (मंडी)। विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिज्म स्काउट इंडिया, स्पेरो यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब, द ट्रेवलर ट्रेल के सहयोग से कमलाह फोर्ट मैराथन का आयोजन किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि के रूप में के प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रमुख नरेंद्र अत्री ने भाग लिया। मैराथन में सैकड़ों खिलाड़ियों और क्षेत्र की जनता ने भाग लिया। टिहरा पंचायत प्रधान एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पठानिया ने बताया कि पुरुष के ओपन वर्ग में तारा चंद ने पहला, रमेश कुमार ने दूसरा तथा चमन लाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के ओपन वर्ग में शिवाली ने प्रथम, रिचा ने द्वितीय और राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के ही ओपन वर्ग में (धर्मपुर ब्लॉक) आरजू पहले, आंचल दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के अंडर-15 वर्ग में सौरभ ने पहला, अक्षय ने दूसरा और रितिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में रचना ने प्रथम, पूनम ठाकुर ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, स्वच्छता एवं नशा मुक्त युवा का संदेश देने के उद्देश्य से किया जाता है। इस प्रतियोगिता में टिहरा पंचायत के पूर्व प्रधान रूप चंद, टिहरा पंचायत के पूर्व उपप्रधान हेम सिंह पठानिया, भदेहड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुदेश कुमार, तनिहार से अरुण कुमार, कार्यक्रम संयोजक सन्नी संतोष, रिंकू कुमार, अरुण बिस्ट, हेमराज, काकू, विशाल चंद, भूप सिंह, कमलेश वर्मा सहित चार श्रेणियों में करीब 550 से अधिक युवा, खिलाड़ी, छात्रों एवं स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed