{"_id":"5a314e8b4f1c1b6a678c1894","slug":"151513180811-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने पर अड़े बीएसएनएल कर्ममचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने पर अड़े बीएसएनएल कर्ममचारी
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। भारत संचार लिमिटेड के सभी कर्मचारी और अधिकारी वर्ग की यूनियनों और एसोसिएशनों की ओर से जारी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। जिला मंडी में कर्मचारी वर्ग की एनएफटीई और बीएसएनएल की यूनियनों तथा अधिकारी वर्ग की एआई बीएसएनएलईए तथा एसएनईए के सभी सदस्यों ने शति प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाई। हड़ताल की दो मुख्य मांगों में सभी कर्मचारी और अधिकारियों के तीसरे वेतन संशोधन 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ 1 जनवरी 2017 में लागू किया जाना और सहायक टावर कंपनी के गठन पर रोक लगाया जाना शामिल हैं। इस हड़ताल के लिए सभी सदस्यों ने महाप्रबंधक दूर संचार जिला मंडी कार्यालय में दूसरे दिन भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और धरना देकर रोष प्रकट किया। हालांकि, इस हड़ताल के कारण ग्राहकों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, जिसके लिए इन यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खेद भी प्रकट किया है। उन्होंने इस नौबत के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है, जिसके कारण इनकी उचित मांगों को दर किनार किया गया है। केंद्र के इस रवैये के चलते ही उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी उनकी मांगों को दरकिनार किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। इसके लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है। इस दौरान जिला सचिव एनएफटीई बृज बिहारी, जिला सचिव बीएसएनएलईयू हेमराज समेत अन्य कई पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन