फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   150 bags of apples arrived at the Jwalapur procurement center

Mandi News: ज्वालापुर प्रापण केंद्र में पहुंचा 150 बोरी सेब

Sun, 21 Sep 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
150 bags of apples arrived at the Jwalapur procurement center
ज्वालापुर क्षेत्र में शुरू हुए प्रापण केंद्र में पहुंचाई सेब की खेप। स्त्रोत- विभाग
मंडी। ज्वालापुर क्षेत्र में सेब उत्पादकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को एचपीएमसी के माध्यम से एक प्रापण केंद्र शुरू हुआ। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों पर बीते 18 सितंबर को उपनिदेशक उद्यान जिला मंडी डॉ. संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रापण केंद्र खोलने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त अपूर्व देवगन के सहयोग एवं अनुमोदन के उपरांत यह निर्णय लागू किया गया। एचपीएमसी कॉरपोरेशन के सहयोग से केंद्र संचालित हो चुका है। पहले ही दिन इस अस्थायी प्रापण केंद्र पर लगभग 150 बोरी सेब स्थानीय बागवानों से एचपीएमसी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र के खुलने से ज्वालापुर एवं आसपास के क्षेत्रों के बागवानों को बड़ी राहत मिली है। पनारसा क्षेत्र की तीन से चार पंचायतों के बागवानों को राहत मिली है। सेब फसल सड़क बंद होने के कारण फंसी हुई थी, अब यह प्रापण केंद्र तक पहुंच रही है। करीब 90 से 100 परिवार इस पहल से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जिला मंडी का 97 प्रतिशत सेब का कारोबार पूर्ण हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed