{"_id":"5936e4ae4f1c1b223f8b45a6","slug":"149676972510-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन महोत्सव में लगेगा ग्लैमर का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन महोत्सव में लगेगा ग्लैमर का तड़का
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। सराजघाटी के जंजैहली में होने वाले पर्यटन महोत्सव-2017 में सौंदर्य व गायन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। सौंदर्य स्पर्धा की विजेता को क्वीन ऑफ सराज और गायन में विजेता को मेलोडी ऑफ सराज के खिताब से नवाजा जाएगा। दोनों स्पर्धाओं के लिए नौ जून को ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा। ऑडिशन में मंडी जिले का कोई भी स्थायी निवासी भाग ले सकता है। गायन के अभ्यर्थी की आयु 16 से 30 वर्ष के बीच और सौंदर्य स्पर्धा के लिए 16 से 25 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार ने कहा कि सराजघाटी में पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। दोनों स्पर्धाओं के प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 हजार की नकद राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि जंजैहली पर्यटन महोत्सव के लिए प्लाट आवंटन 8 और 9 जून को होगा।
विज्ञापन