{"_id":"5a2d636a4f1c1b97678c0d08","slug":"141512924010-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजितेष ने वाटर साइकिल, देवांशी ने बनाया हाइड्रोलिक पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजितेष ने वाटर साइकिल, देवांशी ने बनाया हाइड्रोलिक पंप
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल तरयांडी में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रो. भुवन गौड़ ने किया। जबकि इस मौके पर प्रो. संजीव ठाकुर और प्रो. तारा सेन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों ने साइंस और समाज से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने देश व प्रदेश के पहनावे, वेशभूषा, खान पान, जीव, जंतुओं, वन्य प्राणियों, आदि मानव के अलावा साइंस से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल्स तैयार कर प्रदर्शित किए।
साइंस प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों में अविस ने सीवरेज ट्रीटमेंट, अजितेष ने वाटर साइकिल, देवांशी ने हाइड्रोलिक पंप, चिराग ने इलेक्ट्रिकल कार, स्नेहित ने वोल्टेज इफेक्ट और बर्जर अलार्म, वेक्यूम क्लीनर, वाटर फिल्टर, जेनरेशन मोटर, टेबल फैन, वाटर हीटर इत्यादि से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित प्रो भुवन गौड़ ने छात्रों की ओर से प्रस्तुत किए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से एक से बढ़कर एक मॉडल इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए है। जिनकी जितनी सराहना की जाए, उतनी ही कम होगी। उन्होंने इस मौके पर स्कूल के इन नन्हे वैज्ञानिकों को भविष्य में साइंस फील्ड में आगे आकर समाज हित में कार्य करने का संदेश भी दिया। स्कूल परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रधानाचार्य कुमारी शैलजा, चेयरपर्सन नूतन कश्यप सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।