{"_id":"5cd317b8bdec22072841ff12","slug":"131557338040-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हणोगी में टकराए वाहन दो घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हणोगी में टकराए वाहन दो घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी के समीप बुधवार दोपहर दो वाहनों में टक्कर हो गई। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे के लिए एनएच पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। दोनों तरफ सैकड़ों वाहन करीब दो घंटे फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह औट की तरफ से टिपर आ रहा था। मंडी की तरफ से एक मशीनरी जा रही थी। दोनों वाहनों के बीच करीब 11 बजे खोती नाला के समीप टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक आपस में उलझ गए। इससे जाम लग गया। पुलिस को भी पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पर्यटन सीजन के चलते इन दिनों मनाली की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जाम में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि काफी समय तक चालकों में बहसबाजी होती रही। इधर, एएसपी मंडी पुनीत रघु ने बताया कि हणोगी के समीप दुर्घटना होने व जाम की सूचना मिली है। मार्ग बहाल करवा दिया गया है।
000