{"_id":"5be70bb3bdec2269a642c0fa","slug":"131541868467-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटक में सबकी जवाबदेही होगी तय: बबलू पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटक में सबकी जवाबदेही होगी तय: बबलू पंडित
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रदेश इंटक की बैठक इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित की अध्यक्षता में गांधी भवन मंडी में हुई। बैठक में प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में इंटक की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा हुई, वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रेम राणा व संगठन मंत्री राजीव रूपल ने अध्यक्ष बबलू पंडित और प्रदेश कार्यकारिणी का मंडी पहुंचने पर स्वागत किया। बैठक में वरिष्ठ महासचिव महिमन चंद्र ने संगठन की आगामी कार्यप्रणाली और रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंटक ने जो मेंबरशिप का लक्ष्य रखा है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में इंटक प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने छोटे स्तर से लेकर बडे़ स्तर तक जिस-जिस पदाधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपी है, उन सबकी जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि जो पद लेने के बाद जवाबदेह नहीं होंगे, उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने में भी संगठन गुरेज नहीं करेगा। इस मौके पर राजीव राणा उपाध्यक्ष, अब्दुल मजीद संगठन सचिव, महताब सिंह महासचिव, गोकुल चंद उपाध्यक्ष, राहुल तनवर प्रदेशाध्यक्ष यूथ इंटक, ओम शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, जय किशन शर्मा, राजीव रूपल प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार इंटक, ऑल फैक्टरी वर्कर यूनियन के प्रदेश सचिव बलदेव चौधरी, विक्रम ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष मंडी गिरधारी लाल, महासचिव कमांडो जितेंद्र कुमार सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
000