फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   साठ फीसदी अनुदान के साथ मिलेंगी 11 बकरियां, एक बकरा

साठ फीसदी अनुदान के साथ मिलेंगी 11 बकरियां, एक बकरा

Thu, 18 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
साठ फीसदी अनुदान के साथ मिलेंगी 11 बकरियां, एक बकरा
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश में खेती के अलावा कृषकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने कृषक बकरी पालन योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के पात्र लाभार्थियों को 60 प्रतिशत अनुदान के साथ 11 बकरियों की एक इकाई प्रदान की जाएगी, इसमें हिमालयन प्रजाति का एक बकरा भी होगा। सरकाघाट क्षेत्र में भी इस तरह की सात इकाइयां के साथ योजना की अच्छी शुरूआत हो गई है। इसका खुलासा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री विरेंद्र कंवर ने वीरवार को सरकाघाट में विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक में किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक इंद्र सिंह, एसडीएम श्रवण मांटा, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विशाल शर्मा, सहायक निदेशक, मत्स्य पालन खेम सिंह, मंडल अध्यक्ष रूप लाल रत्न सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की है और डेयरी उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत 10 व 20 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में मनरेगा के अंतर्गत भूमि विकास के कार्य भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed