{"_id":"5bbe265c867a55283a59a9b8","slug":"131539188316-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 घंटे ब्लैक तक आउट: आईपीएच मंत्री के घर समेत 10 हजार घरेलू, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 घंटे ब्लैक तक आउट: आईपीएच मंत्री के घर समेत 10 हजार घरेलू, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बती गुल
Updated Wed, 10 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में 22 घंटे गुल रही बत्ती
आईपीएच मंत्री के घर समेत 10 हजार घरेलू, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गुल रही बत्ती
आईपीएच की 40 योजनाएं हांफीं, अस्पताल में कामकाज बुरी तरह प्रभावित
8000 घरेलू और 800 व्यावसायिक उपभोक्ता हुए परेशान, कारोबारियों को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। विकास में शीर्ष स्थान पर माने जाने वाले धर्मपुर क्षेत्र में साफ मौसम के दौरान 22 घंटे तक बिजली गुल रही। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गई बिजली अगले दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे तक आई है। इस दौरान आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के घर समेत करीब 10 हजार व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं के यहां विद्युत आपूर्ति बंद रही। इस कारण 40 पेयजल योजनाएं बुरी तरह हांफ गईं।
सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज बिलकुल ठप रहा। सिविल अस्पताल धर्मपुर में भी बिजली न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में 8 हजार घरेलू उपभोक्ता, 800 कामर्शियल, 120 इंडस्ट्री और 100 एनडीएनसी उपभोक्ता शामिल हैं। गौरतलब है कि 33 केवी सब स्टेशन में फाल्ट आ जाने के चलते क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में बत्ती गुल हुई थी। बिजली बोर्ड के अधिकारी 22 घंटे बाद बिजली बहाल कर सके हैं। उधर, इस बारे में बिजली बोर्ड धर्मपुर के सहायक अभियंता विपिन कुमार का कहना है कि लाइन में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या आई थी, जिसे बहाल कर दिया है।
स्थायी रूप से हल होगी समस्या : आईपीएच मंत्री
स्थानीय विधायक और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार ने इस समस्या को दूर करने के लिए यहां 132 केवी सब स्टेशन खोलने के लिए जमीन को लेने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जनता की समस्या हो रही दरकिनार, बार-बार झेल रहे दिक्कत
सुशील शर्मा
धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर में अचानक बत्ती गुल होना कोई नई बात नहीं। यहां अकसर बिजली गुल हो जाती है। लोगों की मानें तो 33 केवी की सिंगल लाइन से यह समस्या है। यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। ज्यादा लोड लेने में सक्षम नहीं है। सरकार और बोर्ड को कई सालों से इस समस्या का स्थायी हल करने की मांग की जा रही है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। बिजली नहीं होने से जहां घरेलू काम निपटाने में बहुत दिक्कतें हुईं, वहीं व्यापारियों को भी भारी नुकसान हुआ है।
लोगों की जुबानी
- कलस्वाई के दिलीप कुमार का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर यह समस्या आती रहती है। इस कारण परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ता है। सरकार को इसका स्थायी हल करना चाहिए।
-धर्मपुर के सुरेश कुमार का कहना है कि सोमवार से बिजली गुल है, इस कारण लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा है। वे लोकमित्र केंद्र चला रहे हैं, इसलिए यहां पर काम करवाने आए लोगों को बिना काम के लौटना पड़ा।
-धर्मपुर के गायत्री दत्त शर्मा का कहना है कि बार-बार बिजली आने और जाने का सिलसिला कई सालों से चल रहा है, आज तक इसका स्थायी हल नहीं हो पाया है। इस कारण व्यापारियों को अधिक नुकसान होता है।
- धर्मपुर के रविदत्त मंडयाल का कहना है कि जब तक यहां 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना नहीं होती है, तब तक यह समस्या ऐसे ही रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को शीघ्र इसके बारे में कदम उठाने चाहिए।
-जगदेव शर्मा का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण आजकल सभी काम रुक जाते हैं। इससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। सरकार और बोर्ड को लोगों की समस्याओं का शीघ्र हल करना चाहिए।
-प्रेम ठाकुर ने बताया कि सुबह-सुबह काम पर जाने और अन्य कार्य निपटाने के लिए बिजली की सबसे अधिक जरूरत रहती है, लेकिन यहां अगर एक बार बिजली गई तो कोई गारंटी नहीं की कब तक आएगी। उन्होंने सरकार से इसका स्थायी हल करने की मांग की है।