फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जट यमला पगला दीवाना पर झूमे दर्शक

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जट यमला पगला दीवाना पर झूमे दर्शक

Wed, 04 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जट यमला पगला दीवाना पर झूमे दर्शक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि देव मेले जोगिंद्रनगर की चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने पहाड़ी, हिंदी तथा पंजाबी गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। अंतिम संध्या बॉलीवुड सिंगर सोमचंदा भट्टाचार्य और पंजाबी गायक प्रीत हरपाल के नाम रही।
विज्ञापन

चौथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि सांसद रामसवरूप शर्मा और एसपी मंडी गुरुदेव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर संध्या का आगाज किया। स्टार नाइट के स्टार कलाकार बॉलीवुड सिंगर सोमचंदा भट्टाचार्य तथा पंजाबी गायक प्रीत हरपाल ने पंजाबी गानों से श्रोताओं को खूब रिझाया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या की स्टार नाइट में प्रीत हरपाल ने गल दिल दी दस सजना झूठे लारेयां च की रखेया। तारे गिन गिन याद च तेरी, तूतक-तूतक तूतियां, जट यमला पगला दिवाना, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी गीत गाकर वाहवाही लूटी। सोमचंदा भट्टाचार्य बॉलीवुड सिंगर ने मेरे रसके कंवर, चिट्टियां कलाइयां, मुन्नी बदनाम, लाल मेरी पत रखियो, दमादम मस्त कलंदर अलि दा पहला नंबर गाकर श्रोताओं को खूब रिझाया। गायक कलाकार सुनील कुमार ने ऊपर खुदा आसमान नीचे, तारे गिन गिन याद च जागा तेरी, सावन में लगी आग, मैं जट यमला पगला दीवाना, तुझे लगे न नजरिया, कुड़ियां शहर दीयां गीत प्रस्तुत किए। एसआर हरविंद ने बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देते हुए नित खैर मंगा सोहणेया में तेरी, इक मुंडा पंजाबी आदि गीत गाए। लोक कलाकार सूरज मेहता ने हमारे देवा पशाकोटा तेरी जै जै कारा, तेरे नैना के इशारे हाए बिमलो, रोहड़ू जाना मेरी आमिये सहित नान स्टाप पहाड़ी गाने गाए। सूरज मेहता ने सभी अपने रचित गाने गाए। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लगभग 42 कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया। जिसमें यत्न कुमार, गड़िया म्यूजिकल ग्रुप, हरी, प्रिंस आयुषि म्यूजिकल ग्रुप, सुमेश, स्वर सागर म्यूजिकल ग्रुप, एसके म्यूजिकल ग्रुप, प्रशांत म्यूजिकल ग्रुप, विनोद कुमार, अनुराधा, आरती, विकास, महोश्वर सिंह, डा. एचएस म्यूजिकल ग्रुप, साईं म्यूजिकल ग्रुप, विवेक ठाकुर, मनु जोशी, सूरज मेहता, मंजीत, राज म्यूजिकल ग्रुप, अनिल, मिरी चंदेल, शेषराम, भुनेश्वरी सांस्कृतिक दल सहित कई कलाकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed